संदेश

सितंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
गोविंद चले आओ,गोपाल चले आओ, गोविंद चले आओ,गोपाल चले आओ, मेरे मुरलीधर माधव,मेरे मुरलीधर माधव, नंदलाल चले आओ,गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ,गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ ॥ आँखों में बसे हो तुम,धड़कन में धड़कते हो, कुछ ऐसा करो मोहन,स्वासों में समां जाओ, गोविंद चले आओ,गोपाल चले आओ ॥ इक शर्त ज़माने से,प्रभु हमने लगा ली है, या हमको बुला लो तुम,या खुद ही चले आओ, गोविंद चले आओ,गोपाल चले आओ ॥ तेरे दर्शन को मोहन,मेरे नैन तरसते है, तेरे दर्शन को मोहन,मेरे नैन तरसते है, गोविंद चले आओ,गोपाल चले आओ ॥ गोविंद चले आओ,गोपाल चले आओ, गोविंद चले आओ,गोपाल चले आओ, मेरे मुरलीधर माधव,मेरे मुरलीधर माधव, नंदलाल चले आओ,गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ,गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ ॥
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली । कृष्ण नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली । ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली । ले लो रे कोई श्याम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली । माया के दीवानों सुन लो, एक दिन ऐसा आएगा । धन दौलत और माल खजाना, यही पड़ा रह जायेगा । सुन्दर काया मिट्टी होगी, चर्चा होगी गली गली ॥ बोलो राम बोलो राम, बोलो राम राम राम । ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली । ले लो रे कोई श्याम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली । ॥ राम नाम के हीरे मोती...॥ क्यों करता तू मेरा मेरी, यह तो तेरा मकान नहीं । झूठे जन में फंसा हुआ है, वह सच्चा इंसान नहीं । जग का मेला दो दिन का है, अंत में होगी चला चली ॥ ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली । ले लो रे कोई श्याम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली । ॥ राम नाम के हीरे मोती...॥ जिन जिन ने यह मोती लुटे, वह तो माला माल हुए । धन दौलत के बने पुजारी, आखिर वह कंगाल हुए । चांदी सोने वालो सुन लो, बात सुनाऊं खरी खरी ॥ ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली । ले लो रे कोई श्याम का प्यारा, शोर मचाऊँ ...
वो तो लाल लंगोटे वाला है वो तो अंजनी का लाला है मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु सुदशरथ अजर बिहारी वो तो लाल लंगोटे वाला है वो तो अंजनी का लाला है रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाये पर वचन ना जाये वो तो वचन निभाने वाला है वो तो लाल लंगोटे वाला है वो तो अंजनी का लाला है संकट से हनुमान छुडावे मन क्रम वचन ध्यान जो लावे वो तो संकट हरने वाला है वो तो लाल लंगोटे वाला है वो तो अंजनी का लाला है भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे वो तो भूत भगाने वाला है वो तो लाल लंगोटे वाला है वो तो अंजनी का लाला है विध्यावान गुनी अति चातुर राम काज करिबे को आतुर वो तो कारज करने वाला है वो तो लाल लंगोटे वाला है वो तो अंजनी का लाला है सब सुख लए तुम्हारी शरण तुम रक्षक काहू को डरना वो तो डर भगाने वाला है वो तो लाल लंगोटे वाला है वो तो अंजनी का लाला है
दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी इसे लाया है कौन, इसे लाया है कौन मेरे रघुवर की, रघुबर की  मात भी छोड़े, मैंने पिता भी छोड़े छोड़ी जनकपुरी, छोड़ी जनकपुरी, मेरे बाबुल की, बाबुल की दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी इसे लाया है कौन, इसे लाया है कौन मेरे रघुवर की, रघुबर की संग भी छोड़ा, मैंने साथ भी छोड़ा छोड़ी संग सहेली, छोड़ी संग सहेली मेरे बचपन की, बचपन की दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी इसे लाया है कौन, इसे लाया है कौन मेरे रघुवर की, रघुबर की सास भी छोड़े मैंने सुसर भी छोड़े छोड़ी अवधपुरी, छोड़ी अवधपुरी, मेरे ससुरा की, ससुरा की दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी इसे लाया है कौन, इसे लाया है कौन मेरे रघुवर की, रघुबर की राम भी छोड़े मैंने लक्ष्मण भी छोड़े छोड़ी पंचवटी, छोड़ी पंचवटी मेरे रघुवर की, रघुवर की दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी इसे लाया है कौन, इसे लाया है कौन मेरे रघुवर की, रघुबर की इतने मे हनुमत बोले सीता से, इतने मे हनुमत बोले सीता से, इसे मैं लेके आया, इसे मैं लेके आया दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी इसे लाया है कौन, इसे लाया है कौन ...
मेरी छोटी सी नाव तेरे जादू भरे पाँव, मोहे डर लागे राम कैसे बिठाऊं तोहे नाव में, राम कैसे बिठाऊ तोहे नाव में… जब पत्थर से बन गई नारी, है काठ की नाव हमारी, सुनो सुनो जी पुकार मेरो, योही रोजगार या से पालूं परिवार, कैसे बिठाऊं तोहे नाव में… प्रभु मानो तो विनय सुनाऊं तेरे चरणों की धूल उतारू, हो जो आप को मंजूर मेरा संदेह हजुरु, सुनो सुनो जी हजूर पीछे बिठाऊं तोहे नाव में… या लेले केवट उतराई, मेरे पल्ले न पैसा पाई, करलो जीया को स्वीकार, तूने तारे नदी पार सुखी हो तेरो संसार, हम बैठे तुम्हारी नाव में… जैसे हम हैं केवट वैसे तुम हैं, भाई भाई से लेना ना धर्म है, हम उतारे नदी पार आप करो भव पार, वंदन करूं बारमबार जो बैठे हमारी नाव में…
मेरी अश्वन भीगे साड़ी आ जाओ कृष्ण मुरारी में पांच पति की नारी जुए में बाजी हारी दुशासन खींचे साड़ी आ जाओ कृष्ण मुरारी।मेरी अश्वन भीगे साड़ी आ जाओ कृष्ण मुरारी करो बचन याद बनवारी जब उंगली कटी तुम्हारी मैंने फाड़ के हो मैंने फाड़कर बांधी साड़ी आ जाओ कृष्ण मुरारी।मेरी अश्वन भीगे साड़ी आ जाओ कृष्ण मुरारी जब याद बचन कि आई प्रभु दौड़े दौड़े आए साड़ी में,हो साड़ी में छुपे बनवारी आ जाओ कृष्ण मुरारी।मेरी अश्वन भीगे साड़ी आ जाओ कृष्ण मुरारी। साड़ी का ढेर लगाया दुष्टों का मान घटाया द्रोपदी की लाज बचाई। आ जाओ कृष्ण मुरारी मेरी अश्वन भीगे साड़ी आ जाओ कृष्ण मुरारी।
राधा तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, श्यामा तेरा घर आंगन फूलों से महकता है….. राधा तेरे कानो के झुमके बड़े प्यारे है, देख नथनी को मेरा कान्हा मचलता है, राधा तेरा घर आंगन फूलों से महकता है….. राधा तेरे हाथो के कंगन बडे प्यारे है, देख तेरी मेहँदी को मेरा कान्हा मचलता है, राधा तेरा घर आंगन फूलों से महकता है….. राधा तूने यो पेहना वो लेहंगा बड़ा प्यारा है, देख तेरी चुनरी को मेरा कान्हा मचलता है, राधा तेरा घर आंगन फूलों से महकता है…..
सज धज कर जिस दिन मौत की शहजादी आएगी, ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी। छोटा सा तू, कितने बड़े अरमान हैं तेरे, मिट्टी का तू, सोने के सब सामन हैं तेरे। मिट्टी की काया मिट्टी में जिस दिन समाएगी, ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी.... पंछी है पर, पंछी पिंजरा खोल के उड़ जा माया मोह के सारे बंधन तोड़ के उड़ जा दिल की हर धड़कन में जिस दिन मौत गुनगुनाएगी ना सोना काम आएगा, ना चाँदी आएगी.... अच्छे किए करम जो तुमने पाया मानुष तन पाप में क्यों भटका है रे पापी तेरा मन पाप की नैया तुमको इक दिन डुबाएगी ना सोना काम आएगा, ना चाँदी आएगी.... धन दौलत से इक दिन तेरा खाली होगा हाथ अंत समय फिर प्रभु का एक भजन चलेगा साथ सतगुरुओं की तब वाणी तुम्हें याद आएगी ना सोना काम आएगा, ना चाँदी आएगी.... सज धज कर जिस दिन मौत की शहजादी आएगी, ना सोना काम आएगा, ना चांदी आएगी।
हमारे दो ही रिश्तेदार,एक हमारी राधा रानी, दूजे बांके बिहारी सरकार,हमारे दो ही रिश्तेदार, सेठ हमारे बांके बिहारी,सेठानी वृषभानु दुलारी, जो कोई जपता राधे राधे,वो हो जाये भव से पार, हमारे दो ही रिश्तेदार, ममतामयी है राधिका रानी,हर बात श्याम ने इनकी मानी, राधा नाम की जड़ी बूटी से ,होते यहां उपचार, हमारे दो ही रिश्तेदार, न कोई चिंता न कोई टेंशन,राधा नाम है दिल में मेंशन, भरी सभा में कह सकते हैं,आई लव यू सरकार , हमारे दो ही रिश्तेदार चाहे जो आनन्द में रहना मान लो सब संतन का कहना हर पल है आनन्द बरसता अनोखा है ये दरबार हमारे दो ही रिश्तेदार
सोने के श्री राम चाँदी के मेरे बालाजी सोने के श्री राम चाँदी के मेरे बालाजी चाँदी के मेरे बालाजी चाँदी के मेरे बालाजी सोने के श्री राम चाँदी के मेरे बालाजी साँस ससुर मेरे रामजी को पूजे मै पुजूं हनुमान चाँदी के मेरे बालाजी सोने के श्री राम चाँदी के मेरे बालाजी जेठ जितनी मेरे रामजी को पूजे मै पुजूं हनुमान चाँदी के मेरे बालाजी सोने के श्री राम चाँदी के मेरे बालाजी देवर देवरानी मेरे रामजी को पूजे मै पुजूं हनुमान चाँदी के मेरे बालाजी सोने के श्री राम चाँदी के मेरे बालाजी ननद नंदोई मेरे रामजी को पूजे मै पुजूं हनुमान चाँदी के मेरे बालाजी सोने के श्री राम चाँदी के मेरे बालाजी
मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से आने से तेरे आने से मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से मेरी बगिया देवा सूनी पड़ी हैं मेरी बगिया में खिल जाएं फूल गजानन तेरे आने से मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से मेरी गलियां देवा सूनी पड़ी हैं मेरी गलियों में मच जाए धूम गजानन तेरे आने से मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से मेरा अंगना देवा सूना पड़ा है मेरे अंगना में आए बहार गजानन तेरे आने से मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से मेरा मंदिर देवा सूना पड़ा है मेरे मंदिर में जल जाएं जोत गजानन तेरे आने से मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से मेरा पलना देवा सूना पड़ा है मेरे पलने में झूलें गोपाल गजानन तेरे आने से मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से
ठुमक ठुमक चले अइयो रे मेरे छोटे गजानन पीली है माला पीला पितांबर..... अंगना में अपने पहनाऊंगी मेरे छोटे गजानन ठुमक ठुमक चले..... केसर को मैं तिलक लगाऊं कांधे जनेऊ पहनाऊंगी मेरे छोटे गजानन ठुमक ठुमक चले...... मोदक का में भोग लगाऊं अगर कपूर जलाऊंगी मेरे छोटे गजानन ठुमक ठुमक चले..... सब सखियां मिल मंगल गाए गजानन को गोद खिलाऊंगी मेरे छोटे गजानन ठुमक ठुमक चले.....
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी, तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।। मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को, उज्ज्वल से दोऊ नैना, चंद्रवदन नीको॥ कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै, रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै॥ केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी, सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुःख हारी॥ कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती, कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योती॥ शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुरघाती, धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती॥ चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे, मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥ ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी, आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी॥ चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों, बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू॥ तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता, भक्तन की दुःख हर्ता, सुख संपति करता॥ भुजा चार अति शोभित, खड्ग खप्पर धारी, मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी॥ कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती, श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥ श्री अंबेजी की आरति, जो कोइ नर गावे, कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे॥
हाथी पे बैठे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया, हाथी पे बैठे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया...... हाथी पे बैठ गणपत मथुरा में पहुंचे, हाथी पे बैठ गणपत मथुरा में पहुंचे, मैया ने पूजे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया हाथी पे बैठे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया... हाथी पे बैठे गणपत, बरसाने पहुंचे, हाथी पे बैठे गणपत, बरसाने पहुंचे, राधा ने पूजे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया, हाथी पे बैठे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया..... हाथी पे बैठ गणपत अयोध्या में पहुंचे, हाथी पे बैठ गणपत अयोध्या में पहुंचे, सीता ने पूजे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया, हाथी पे बैठे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया.... हाथी पे बैठ गणपत क्षीरसागर पहुंचे, हाथी पे बैठ गणपत क्षीरसागर पहुंचे, लक्ष्मी ने पूजा गणेश गणेश लक्ष्मी मैया , हाथी पे बैठे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया.... हाथी पे बैठ गणपत मेरे अंगना आए, हाथी पे बैठ गणपत मेरे अंगना आए, हम सबने पूजे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया , हाथी पे बैठे गणेश गणेश लक्ष्मी मैया...

आज तो बधाई बाजे नन्द महल में

चित्र
आज तो बधाई बाजे नन्द महल में, नन्द महल में नन्द महल में नन्द महल बाजे, For bhajan kirtan videos click me नन्द महल में राम जी आये, सीता जी को साथ में लाये, सीता की पायल बाजे नन्द महल में, आज तो.......... नन्द महल में शिवजी जी आये, गौरा जी को साथ में लाये, गौरा की पायल बाजे नन्द महल में, आज तो........ नन्द महल में विष्णु जी आये, लक्ष्मीजी को साथ में लाये, लक्ष्मी की पायल बाजे नन्द महल में, आज तो........ नन्द महल में मैया आयी, शेर अपना हाथ में लायी, मैया की पायल बाजे नन्द महल में, आज तो.........

सांवरे से मिलने का, सत्संग ही बहाना है

चित्र
सांवरे से मिलने का, सत्संग ही बहाना है, चलो सत्संग में चलें, हमें हरिगुण गाना है, सांवरे से मिलने का, For bhajan kirtan videos click me मथुरा में ढूँढा तुझे, गोकुल में पाया है, वृन्दावन की गलियों में, मेरे श्याम का ठिकाना है, सांवरे से मिलने का, सत्संग ही बहाना है, बाग़ों में ढूँढा तुझे, फूलों मे पाया है, मोगरे की कलियोँ में, मेरे श्याम का ठिकाना है, साँवरे से मिलने का, सतसंग ही बहाना है, सखियों ने ढूँढा तुझे, गोपियों ने पाया है, राधा जी के हृदय में, मेरे श्याम का ठिकाना है, साँवरे से मिलने का, सत्संग ही बहाना है, राधा ने ढूँढा तुझे, मीरा ने पाया है, मैंने तुझे पा ही लिया, मेरे दिल में ठिकाना है, साँवरे से मिलने का, सतसंग ही बहाना है, महलों मे ढूँढा तुझे, झोपड़ी में पाया है, सुदामा की कुटियाँ में, मेरे श्याम का बसेरा है, साँवरे से मिलने का, सत्सङ्ग ही बहाना है, मीरा पुकार रही, आओ मेरे गिरधारी, विष भरे प्याले को, तुम्हें अमृत बनाना है, साँवरे से मिलने का, सत्संग ही बहाना है, चलो सत्संग में चलें, हमें हरि गुण गाना है, साँवर...

गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले

चित्र
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले For bhajan kirtan videos click me गौरा के माथे पर टीका सोहे गौरा के माथे पर टीका सोहे और बिंदिया है लालम लाल चलो सखी लेने चले गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले... गौरा के कानों में कुंडल सोहे गौरा के कानों में कुंडल सोहे और लाली है लालम लाल चलो सखी लेने चले गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले... गोरा के हाथों में कंगना सोहे गौरा के हाथों में कंगना सोहे और मेहंदी है लालम लाल चलो सखी लेने चलें गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले... गौरा के पैरों में पायल सोहे गौरा के पैरों में पायल सोहे और महावर है लालम लाल चलो सखी लेने चलें गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले... गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे और चुनरी है लालम लाल चलो सखी लेने चले गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले...

मन चल रे वृन्दावन धाम,राधे राधे गाएंगे

चित्र
मन चल रे वृन्दावन धाम,राधे राधे गाएंगे, ओ राधे राधे गाएंगे,राधे राधे गाएंगे, तेरा कोड़ी लगे न दाम,राधे राधे गाएंगे || For bhajan kirtan videos click me वृन्दावन में बाँके बिहारी, ओढ़ के बैठ्यो कांवलिया काली, तुझे वहीं पे मिले विश्राम,राधे राधे गाएंगे, मन चल रे वृंदावन धाम,राधे राधे गाएंगे || वृन्दावन में यमुना किनारा, निर्मल शीतल बहती है धारा, तुझे मिल जाये श्यामा श्याम,राधे राधे गाएंगे, मन चल रे वृंदावन धाम,राधे राधे गाएंगे || श्री निधिवन की शोभा है न्यारी, हरिदास जू के बांके बिहारी, तेरे बन जाये बिगड़े काम,राधे राधे गाएंगे, मन चल रे वृंदावन धाम,राधे राधे गाएंगे || पागल का पागलपन देखो, प्रभु की खातिर तन मन देखो, देखो बरसानो और नंदगाँव,राधे राधे गाएंगे, मन चल रे वृंदावन धाम,राधे राधे गाएंगे ||

शिव सन्यासी से मरघट वासी से

चित्र
शिव सन्यासी से मरघट वासी से, मैया करूंगी मैं तो ब्याह, मैं शिव को ध्याऊंगी,उन्ही को पाऊंगी, शिव संग करूंगी मैं तो ब्याह, हां शिव संग मैं तो करूंगी ब्याह, For bhajan kirtan videos click me मैना ने समझाया,वो है समशान का वासी, तू महलों की रानी,तू कैसे बनेगी दासी गौरा तू सोचले सोचले,कैसे करेगी ब्याह, शिव सन्यासी से मरघट वासी से, मैया करूंगी मैं तो ब्याह… बाबा हिमाचल देखो,सब ऋषियों को ले आए, सबने मिलकर देखो,फिर गौरा को समझाए, औघड़ है योगी है योगी है,कैसे होगा निबाह, शिव सन्यासी से मरघट वासी से, मैया करूंगी मैं तो ब्याह… ना मानी थी गौरा,वो शिव के ध्यान में लागी, शिव की याद में सोई,वो शिव की याद में जागी, जनम जनम का साथ है साथ है, जन्मों का रिश्ता, शिव संन्यासी से, मरघट वासी से, मैया करूंगी मैं तो ब्याह… मैं शिव को ध्याऊँगी,उन्ही को पाऊँगी, शिव संग करूँगी मैं तो ब्याह, हाँ शिव संग मैं तो करूँगी ब्याह,

लल्ला जन्म सुन आयी , यशोदा मैया देदो बधाई

चित्र
लल्ला जन्म सुन आयी , यशोदा मैया देदो बधाई देदो बधाई मैया देदो बधाई लल्ला जन्म सुन आयी यसोदा मैया देदो बधाई ॥ For bhajan kirtan videos click me हीरे भी देदो मैया मोती भी देदो नथनी की देदो घड़ाई यसोदा मैया देदो बधाई लल्ला जन्म सुन आयी यसोदा मैया देदो बधाई ॥ लहंगा भी देदो मैया चुनरी भी देदो साड़ी की देदो कढ़ाई यसोदा मैया देदो बधाई लल्ला जन्म सुन आयी यसोदा मैया देदो बधाई ॥ सोना भी देदो मैया चांदी भी देदो झुमकी की देदो घड़ाई यसोदा मैया देदो बधाई लल्ला जन्म सुन आयी यसोदा मैया देदे बधाई॥ चन्द्र सखी भज,बाल कृष्ण छवि, नित नित जाऊँ बलिहारी,यशोदा मैया देदो बधाई । लल्ला जन्म सुन आयी यसोदा मैया देदो बधाई ॥

दुल्हनिया बन गईं ओ गौरा मैया

चित्र
दुल्हनिया बन गईं ओ गौरा मैया, शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया, ओ गौरा मैया मेरा ओ गौरा मैया, दुल्हनिया बन गईं ओ गौरा मैया.... For bhajan kirtan videos click me मैया से मिलने ब्रह्मा जी आए, ब्रह्मा जी आए संग ब्रह्मणी को लाए, शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया, दुल्हनिया बन गईं ओ गौरा मैया... मैया से मिलने विष्णु जी आए, विष्णु जी आए संग लक्ष्मी जी को लाए, शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया, दुल्हनिया बन गईं ओ गौरा मैया... मैया से मिलने राम जी आए, राम जी आए संग सीता जी को लाए, शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया, दुल्हनिया बन गईं ओ गौरा मैया... मैया से मिलने कृष्ण जी आए, कृष्ण जी आए संग राधा जी को लाए, शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया, दुल्हनिया बन गईं ओ गौरा मैया.... मैया से मिलने भक्त सारे आए, भक्त सारे आए संग ढोल मंजीरे लाए, शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया, दुल्हनिया बन गईं ओ गौरा मैया....

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम

चित्र
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम साँवरे की बंसी को बजने से काम राधा का भी श्याम वोतो मीरा का भी श्याम For bhajan kirtan videos click me जमुना की लहरें बंसीबट की छैयां किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया श्याम का दीवाना तो सारा बृज धाम लोग करें मीरा को... श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम... कौन जाने बाँसुरिया किसको बुलाए जिसके मन भाए वो उसी के गुण गाए कौन नहीं बंसी की धुन का गुलाम लोग करें मीरा को... श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम...

दिल मेरा ले गया सांवरिया

चित्र
दिल मेरा ले गया सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया For bhajan kirtan videos click me ये मीरा तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए महल में आजा सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया दिल मेरा ले गया सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया ये द्रोपदी तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए आके चीर बढ़ा जा सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया दिल मेरा ले गया सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया ये शबरी तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए आके बेर तो खाजा सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया दिल मेरा ले गया सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया ये अर्जुन तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए गीता ज्ञान सुना जा सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया दिल मेरा ले गया सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया ये नरसी तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए आके भात भरा जा सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया दिल मेरा ले गया सांवरिया ओढ़ के काली कामलिया

मेरो कान्हा गुलाब को फूल

चित्र
मेरो कान्हा गुलाब को फूल, किशोरी मेरी कुसुम कली ॥ For bhajan kirtan videos click me कान्हा मेरो नन्द जू को छौना राधे मेरी बृषभानु लली किशोरी मेरी कुसुम कली । मेरो कान्हा गुलाब को फूल, किशोरी मेरी कुसुम कली ॥ कान्हा मांगे माखन लौना राधे भावे मिश्री की डली किशोरी मेरी कुसुम कली । मेरो कान्हा गुलाब को फूल, किशोरी मेरी कुसुम कली ॥ कान्हा खेले नन्द जू के अंगना राधे खेले रंगीली गली किशोरी मेरी कुसुम कली । मेरो कान्हा गुलाब को फूल, किशोरी मेरी कुसुम कली ॥ ब्रिज निधि दर्शन की प्यासी वो तो भटके गली गली किशोरी मेरी कुसुम कली ।

मेरी बीती उमरिया सारी

चित्र
मेरी बीती उमरिया सारी, ओ, मेरी बीती उमरिया सारी, बुला लो वृन्दावन गिरिधारी, बसा लो वृन्दावन गिरिधारी, मेरी बीती उमरिया सारी, बुला लो वृन्दावन गिरिधारी। For bhajan kirtan videos click me मोह माया ने डाला घेरा, ना कोई सूझे रास्ता तेरा, दीन दयाल पकड़ लो बइयाँ, अब केवल आस तिहारी, बुला लो वृन्दावन गिरिधारी, मेरी बीती उमरिया सारी, बुला लो वृन्दावन गिरिधारी। करुणा करो मेरे नटनागर, जीवन की मेरे खाली गागर, अपनी दया का सागर भर दो, मैं आई शरण तिहारी, बुला लो वृन्दावन गिरधारी, मेरी बीती उमरियां सारी, बुला लो वृन्दावन गिरधारी। दीन जान ठुकरा ना देना, अपनी चरण कमल रज देना, युगों युगों से खोज रही हूँ, अब दर्शन दो गिरिधारी, बुला लो वृन्दावन गिरिधारी, मेरी बीती उमरिया सारी, बुला लो वृन्दावन गिरिधारी। बुला लो वृन्दावन गिरिधारी, बसा लो वृन्दावन गिरिधारी, मेरी बीती उमरिया सारी, बुला लो वृन्दावन गिरिधारी, मेरी बीती उमरिया सारी,

मेरे दिल की पतंग कट गयी डोर सांवरे के हाथ लग गयी

चित्र
मेरे दिल की पतंग कट गयी डोर सांवरे के हाथ लग गयी मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया For bhajan kirtan videos click me सांवरे सलोने से जो पेंच लड़ाया था पेच लड़ा के मैं तो बड़ा घबराया था मेरी डोर जाने कैसे फंस गयी सांवरे के हाथ लग गयी मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया काट दी पतंग मेरी प्रेम की डोरी से डोर में फसाई डोर सांवरे ने चोरी से छलिये की चाल चल गयी डोर सांवरे के हाथ लग गयी मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया अच्छा हुआ लूट के जो ले गया कन्हैया वरना तो लूट लेती इसे सारी दुनिया मुझे श्याम की शरण मिल गयी डोर सांवरे के हाथ लग गयी मुरली वाला लूट ले गया की श्याम प्यारा लूट लेगया मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया

भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है सबसे खरी

चित्र
भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है सबसे खरी For bhajan kirtan videos click me तेरे दरवाजे की चाकरी सबसे बढ़िया है सबसे खरी हो हो भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है सबसे खरी जब से तेरा गुलाम हो गया तब से मेरा भी नाम हो गया वरना औकात क्या थी मेरी सबसे बढ़िया है सबसे खरी भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है सबसे खरी

राधे राधे बोल श्याम आएंगे

चित्र
राधे राधे बोल श्याम आएंगे , आएंगे श्याम आएंगे, For bhajan kirtan videos click me अरे बरसाना कहाँ दूर है , ये वृंदावन कहाँ दूर है सब तेरी नज़र का कसूर है राधे राधे बोल श्याम आएंगे , आएंगे श्याम आएंगे, निकलेगा मेरी भक्ति का परिणाम, मेरे घर भी आएंगे घनश्याम, मैं भी प्यासा हरिदास हूँ, राधा जी का खासम खास हूँ, सुनकर देर ना लगाएंगे राधे राधे बोल श्याम आएंगे , आएंगे श्याम आएंगे, लाखों से किसी एक को चुनते हैं, अंदर की आवाज को सुनते हैं बस याद कर फरियाद कर ना यूं जीवन बर्बाद कर, बीते दिन लौट न आएंगे राधे राधे बोल श्याम आएंगे , आएंगे श्याम आएंगे प्रेम के आंसू जिनके बहते हैं, उनके तो हरि अंग संग रहते हैं मैं भी प्यासा हरिदास हूँ, राधा जी का खासम खास हूँ, सुन कर हरि देर न लगाएंगे राधे राधे बोल श्याम आएंगे , आएंगे श्याम आएंगे न देखे कोई धर्म कर्म कोई जात, जाने बस भक्तों के दिल की बात वो सब जान के पहचान के , एक बार वो अपना मान ले, फिर आकर गले लगाएंगे राधे राधे बोल श्याम आएंगे , आएंगे श्याम आएंगे बस याद कर फ़रियाद कर, न यूं जीवन बर्बाद कर, बीते...

भेजा है बुलावा तूने शेरा वालिए

चित्र
भेजा है बुलावा तूने शेरा वालिए ओ मैया तेरे दरबार में हाँ तेरे दीदार को मैं आऊंगा कभी न फिर जाऊँगा भेजा है बुलावा, तूने शेरा वालिए ओ मैया तेरे दरबार, शेरावालिये नी, माता ज्योता वालिए नी सच्चियाँ ज्योता वालिए, लाटा वालिए For bhajan kirtan videos click me तेरे ही दर के हैं हम तो भिखारी, जाएं कहाँ यह दर छोड़ के, हाँ छोड़के । तेरे ही संग बांधी भक्तों ने डोरी, सारे जहाँ से नाता तोड़ के, हाँ तोड़के ॥ फूलों में तेरी ही खुशबू है मैया, चंदा में तेरी ही चांदनी, हाँ चांदनी । तेरे ही नूर से है नैनों की ज्योतियाँ, सूरज में तेरी ही रौशनी, हाँ रौशनी ॥

बजाओ राधा नाम की ताली

चित्र
सब के संकट दूर करेंगी, यह बरसाने वाली, बजाओ राधा नाम की ताली । For bhajan kirtan videos click me श्रृष्टि का आधार हैं राधा, करुणामयी सरकार हैं राधा, राधा नाम है जिस रसना पर, उस ने भक्ति पा ली । बजाओ राधा नाम की ताली ॥ प्रेम सुधा बरसाने वाली, करुणा रस छलकाने वाली, तन मन शीतल कर जीवन में, भर देंगी खुशहाली । बजाओ राधा नाम की ताली ॥ कृपा दृष्टि जिस पर कर देतीं, जीवन में खुशियां भर देतीं, वन उपवन फूल खिलें और महकें डाली डाली । बजाओ राधा नाम की ताली ॥ ओर कोई फिर चाह करे क्यूँ, दुनिया की परवाह करे क्यूँ, सांवरिया की स्वामिनी खुद जब भक्तों की रखवाली । बजाओ राधा नाम की ताली ॥

ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन

चित्र
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन महलों में पली बन के जोगन चली मीरा रानी दीवानी कहाने लगी ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन For bhajan kirtan videos click me कोई रोके नहीं कोई टोके नहीं मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी कोई रोके नहीं कोई टोके नहीं मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी बैठी संतो के संग रंगी मोहन के रंग मीरा प्रेमी प्रीतम को मनाने लगी वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन महलों में पली बन के जोगन चली मीरा रानी दीवानी कहाने लगी राणा ने विष दिया मानो अमृत पिया मीरा सागर में सरिता समाने लगी दुःख लाखों सहे मुख से गोविन्द कहे मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन

नन्द घर लाला जायो है

चित्र
ब्रज में हो रही जय जयकार, नन्द घर लाला जायो है, For bhajan kirtan videos click me ग्वाल बाल सब हिलमिल गावें, जूथ के जूथ नन्द घर आवें, ब्रह्मानन्द समान आज सुख सबने पायो है, ब्रज में हो रही........ ब्रज चौरासी कोस में भैया, सब कहें धन्य यशोदा मैया, अस्सी साल की आयु में सुत ऐसो जायो है, ब्रज में हो रही........ ब्रह्मा शिव सनकादि आये, सिद्ध मुनि सब देव सिहाये, धर ग्वालन को रुप सबन मिल मंगल गायो है ब्रज में हो रही........ नन्द यशोदा भाग्य बड़ाई, सब ही देने लगे बधाई, ऐसो अद्भुत सुत ओर नहीं कोई जायो है, ब्रज में हो रही........

मेरी अंसुवन भींगी साड़ी आ जाओ कृष्णा मुरारी

चित्र
अरी मेरी अंसुवन भींगी साड़ी आ जाओ कृष्णा मुरारी, एक लुप्त सुता की विनती सुन लेना कृष्णा मुरारी, अरे सब लोग हंसे दें दें ताली आ जाओ कृष्णा मुरारी, For bhajan kirtan videos click me वो भीष्म पिता बलशाली और पांचों पति निहारी, अरे मोहे सभ में करत उघारी, आ जाओ कृष्णा मुरारी,...... क्या भूल गये बनवारी जब उंगली कटीं तुम्हारी, अरे मैंने फाड़ी रेशम साड़ी, आ जाओ कृष्णा मुरारी......, इतना सुनकर बनवारी और छोड़ी गरूड़ संवारी, राधा पूछें रूक्मणी पूछें तुम कहां चले बनवारी आ जाओ कृष्णा मुरारी..... आ पहुंचे हैं बनवारी आकर के चीर बड़ाई, अरे वो हार गये बलशाली, आ जाओ कृष्णा मुरारी....

कन्हैया झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो

चित्र
कन्हैया झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो नेक हौले झोटा दीजो नेक हौले झोटा दीजो For bhajan kirtan videos click me कन्हैया झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो कहाँ तो याने जनम लियो है कहाँ तो याने जनम लियो है ए कहाँ पे ए कहाँ पे झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो मथुरा में याने जनम लिय है मथुरा में याने जनम लियो है ए गोकुल में ए गोकुल में झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो काहे को याको बनो है पालनो काहे को याको बनो है पालनो ए काहे के ए काहे के लागे फुँदना नेक हौले झोटा दीजो चन्दन को याको बनो है पालनो चन्दन को याको बनो है पालनो ए रेसम के ए मोतिन के लागे फुँदना नेक हौले झोटा दीजो चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण छवि चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण छवि चिरजीवे ए चिरजीवे प्यारो ललना नेक हौले झोटा दीजो

गुरु वचनों को रखना संभाल के इक इक वचन में गहरा राज़

चित्र
गुरु वचनों को रखना संभाल के इक इक वचन में गहरा राज़ है, जिसने जानी है महिमा गुरु की उसका डूबा कभी न जहाज़ है । For bhajan kirtan videos click me दीप जले और अंधेरा मिटे न ऐसा कभी नहीं हो सकता, ज्ञान सुने और विवेक न जागे ऐसा कभी नहीं हो सकता । जिसकी रोशनी से रोशन जहान है वो फरिश्ता बड़ा ही महान है, जिसने जानी है महिमा गुरु की उसका डूबा कभी न जहाज़ है ॥ बीज पड़े और अंकुर न फूटे ऐसा कभी नहीं हो सकता, कर्म करे और फल न भोगे ऐसा कभी नहीं हो सकता । कर्म करने को तू होशियार है फल भोगने में बड़ा ही लाचार है, जिसने जानी है महिमा गुरु की उसका डूबा कभी न जहाज़ है ॥ ठोकर लगे सतगुरु न संभाले ऐसा कभी नहीं हो सकता, जब हम पुकारे और वो न आए ऐसा कभी नहीं हो सकता । उसके हाथों में सौंप दे हाथ तू वो तो अंग संग तेरे साथ है, जिसने जानी है महिमा गुरु की उसका डूबा कभी न जहाज़ है ॥ गुरु परिपूर्ण समर्पित तू हो जा धोखा कभी नहीं खा सकता, लक्ष्मण रेखा सतसंग की हो तो रावण कभी नहीं आ सकता । अब तो हर पल होता आभास है गुरु सदा ही हमारे साथ है, जिसने जानी है महिमा गुरु की उसका डूबा कभी न ज...

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी

चित्र
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी, तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी। For bhajan kirtan videos click me मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को, उज्ज्वल से दोऊ नैना, चंद्रवदन नीको॥ कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै, रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै॥ केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी, सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुःख हारी॥ कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती, कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योती॥ शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुरघाती, धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती॥ चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे, मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥ ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी, आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी॥ चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों, बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू॥ तुम ही जग की माता, तुम ही हो भर्ता, भक्तन की दुःख हर्ता, सुख संपति करता॥ भुजा चार अति शोभित, खड्ग खप्पर धारी, मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी॥ कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती, श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥ श्री अंबेजी की आरति, जो कोइ नर गावे, कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे॥

बिन पिये नशा हो जाता है

चित्र
बिन पिये नशा हो जाता है जब सूरत देखूं मोहन की For bhajan kirtan videos click me मनमोहन मदन मुरारी हैं जन जन का पालनहारी है ए दिल उस पर ही आता है जब....... घुंघराली लट मुख पर लटकें कानों में कुंडल हैं है छलकें जब मन्द मन्द मुस्काता है जब....... अंदाज़ निराले हैं उनके दुःख दर्द मिटाये जीवन के मेरा रोम रोम हर्षाता है जब........ वानी में सरस व्यवहार सरल आंखो में है अंदाज़ उमंग आनन्द नन्द बरसाता है जब........

मेरे कान्हा पे टोना कर गयी, कोई ग्वालिन मस्तानी

चित्र
मेरे कान्हा पे टोना कर गयी, कोई ग्वालिन मस्तानी | ग्वालिन मस्तानी, ग्वालिन दीवानी || For bhajan kirtan videos click me चटक मटक को मेरो कान्हा, लागे प्यारो प्यारो | रूप सलोनो, मेरे कुंवर को, जग को दे उज्यारो | मेरे कान्हा के पीछे पड़ गयी, ग्वालिन मस्तानी || नयी गुजरिया मेरे घर में, जाने कहाँ से आ गयी | नज़र घूर के ऐसो देखो, कान्हा को नज़र लगा गयी | जाने कहां से आकर मर गयी, ग्वालिन मस्तानी || आओ सखियों मेरे लाल की, कोई नज़र उतारो | ग्वालिन ने आये के मेरे लाल पे, ऐसो जादू डारो | मेरे कान्हा पे नीयत धर गयी, ग्वालिन मस्तानी ||

यशोदा जायो ललना मैं वेदन में सुन आई

चित्र
यशोदा जायो ललना मैं वेदन में सुन आई, मैं वेदन में सुन आई, पुराणन में सुन आई, यशोदा जायो ललना..... For bhajan kirtan videos click me मथुरा में कान्हा जन्म लिया है, गोकुल मैं बजे नगाड़े री मैं बेदन में सुन आईं, यशोदा जायो ललना..... ले वसुदेव चले गोकुल को, यमुना ने चरण पखारे री मैं वेदन में सुन आई, यशोदा जायो ललना..... श्याम बदन पर पीली रंगोलियां, याके नैन भरे कजरारे री मैं बेदन में सुन आई, यशोदा जायो ललना..... कर श्रंगार पूतना आई, वाके क्षण में प्राण निकाले री मैं वेदन में सुन आई, यशोदा जायो ललना..... चंदन के पलना में कान्हा जी विराजे, वाकी यशोदा नजर उतारे री मैं वेदन में सुन आई, यशोदा जायो ललना..... चंद्र सखी भज बाल कृष्ण छवि, सब गांव में गीत बधाई री मैं वेदन में सुन आई, यशोदा जायो ललना.....