श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम

banner श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम
साँवरे की बंसी को बजने से काम
राधा का भी श्याम वोतो मीरा का भी श्याम

जमुना की लहरें बंसीबट की छैयां
किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया
श्याम का दीवाना तो सारा बृज धाम
लोग करें मीरा को...
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम...



कौन जाने बाँसुरिया किसको बुलाए
जिसके मन भाए वो उसी के गुण गाए

कौन नहीं बंसी की धुन का गुलाम
लोग करें मीरा को...
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम...



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट