कन्हैया झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो

banner
कन्हैया झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो नेक हौले झोटा दीजो नेक हौले झोटा दीजो

कन्हैया झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो कहाँ तो याने जनम लियो है कहाँ तो याने जनम लियो है ए कहाँ पे ए कहाँ पे झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो



मथुरा में याने जनम लिय है मथुरा में याने जनम लियो है ए गोकुल में ए गोकुल में झूले पलना नेक हौले झोटा दीजो



काहे को याको बनो है पालनो काहे को याको बनो है पालनो ए काहे के ए काहे के लागे फुँदना नेक हौले झोटा दीजो

चन्दन को याको बनो है पालनो चन्दन को याको बनो है पालनो ए रेसम के ए मोतिन के लागे फुँदना नेक हौले झोटा दीजो

चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण छवि चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण छवि चिरजीवे ए चिरजीवे प्यारो ललना नेक हौले झोटा दीजो

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट