गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले

banner
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले

गौरा के माथे पर टीका सोहे
गौरा के माथे पर टीका सोहे
और बिंदिया है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले...

गौरा के कानों में कुंडल सोहे
गौरा के कानों में कुंडल सोहे
और लाली है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले...

गोरा के हाथों में कंगना सोहे
गौरा के हाथों में कंगना सोहे
और मेहंदी है लालम लाल चलो सखी लेने चलें
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले...

गौरा के पैरों में पायल सोहे
गौरा के पैरों में पायल सोहे
और महावर है लालम लाल चलो सखी लेने चलें
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले...

गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे
गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे
और चुनरी है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट