मेरे बन जाएं बिगड़े काम
गजानन तेरे आने से
आने से तेरे आने से
मेरे बन जाएं बिगड़े काम
गजानन तेरे आने से

मेरी बगिया देवा सूनी पड़ी हैं
मेरी बगिया में खिल जाएं फूल
गजानन तेरे आने से
मेरे बन जाएं बिगड़े काम
गजानन तेरे आने से

मेरी गलियां देवा सूनी पड़ी हैं
मेरी गलियों में मच जाए धूम
गजानन तेरे आने से
मेरे बन जाएं बिगड़े काम
गजानन तेरे आने से

मेरा अंगना देवा सूना पड़ा है
मेरे अंगना में आए बहार
गजानन तेरे आने से
मेरे बन जाएं बिगड़े काम
गजानन तेरे आने से

मेरा मंदिर देवा सूना पड़ा है
मेरे मंदिर में जल जाएं जोत
गजानन तेरे आने से
मेरे बन जाएं बिगड़े काम
गजानन तेरे आने से

मेरा पलना देवा सूना पड़ा है
मेरे पलने में झूलें गोपाल
गजानन तेरे आने से
मेरे बन जाएं बिगड़े काम
गजानन तेरे आने से

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट