मेरी बीती उमरिया सारी

banner मेरी बीती उमरिया सारी,
ओ, मेरी बीती उमरिया सारी,
बुला लो वृन्दावन गिरिधारी,
बसा लो वृन्दावन गिरिधारी,
मेरी बीती उमरिया सारी,
बुला लो वृन्दावन गिरिधारी।


मोह माया ने डाला घेरा,
ना कोई सूझे रास्ता तेरा,
दीन दयाल पकड़ लो बइयाँ,
अब केवल आस तिहारी,
बुला लो वृन्दावन गिरिधारी,
मेरी बीती उमरिया सारी,
बुला लो वृन्दावन गिरिधारी।



करुणा करो मेरे नटनागर,
जीवन की मेरे खाली गागर,
अपनी दया का सागर भर दो,
मैं आई शरण तिहारी,
बुला लो वृन्दावन गिरधारी,
मेरी बीती उमरियां सारी,
बुला लो वृन्दावन गिरधारी।



दीन जान ठुकरा ना देना,
अपनी चरण कमल रज देना,
युगों युगों से खोज रही हूँ,
अब दर्शन दो गिरिधारी,
बुला लो वृन्दावन गिरिधारी,
मेरी बीती उमरिया सारी,
बुला लो वृन्दावन गिरिधारी।

बुला लो वृन्दावन गिरिधारी,
बसा लो वृन्दावन गिरिधारी,
मेरी बीती उमरिया सारी,
बुला लो वृन्दावन गिरिधारी,
मेरी बीती उमरिया सारी,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट