मेरे कान्हा पे टोना कर गयी, कोई ग्वालिन मस्तानी

banner
मेरे कान्हा पे टोना कर गयी, कोई ग्वालिन मस्तानी |
ग्वालिन मस्तानी, ग्वालिन दीवानी ||

चटक मटक को मेरो कान्हा, लागे प्यारो प्यारो |
रूप सलोनो, मेरे कुंवर को, जग को दे उज्यारो |
मेरे कान्हा के पीछे पड़ गयी, ग्वालिन मस्तानी ||



नयी गुजरिया मेरे घर में, जाने कहाँ से आ गयी |
नज़र घूर के ऐसो देखो, कान्हा को नज़र लगा गयी |
जाने कहां से आकर मर गयी, ग्वालिन मस्तानी ||



आओ सखियों मेरे लाल की, कोई नज़र उतारो |
ग्वालिन ने आये के मेरे लाल पे, ऐसो जादू डारो |
मेरे कान्हा पे नीयत धर गयी, ग्वालिन मस्तानी ||


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट