दिल मेरा ले गया सांवरिया

banner दिल मेरा ले गया सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया

ये मीरा तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए
महल में आजा सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया
दिल मेरा ले गया सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया



ये द्रोपदी तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए
आके चीर बढ़ा जा सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया
दिल मेरा ले गया सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया



ये शबरी तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए
आके बेर तो खाजा सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया
दिल मेरा ले गया सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया

ये अर्जुन तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए
गीता ज्ञान सुना जा सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया
दिल मेरा ले गया सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया

ये नरसी तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए
आके भात भरा जा सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया
दिल मेरा ले गया सांवरिया
ओढ़ के काली कामलिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट