ठुमक ठुमक चले अइयो रे मेरे छोटे गजानन
पीली है माला पीला पितांबर.....

अंगना में अपने पहनाऊंगी मेरे छोटे गजानन
ठुमक ठुमक चले.....

केसर को मैं तिलक लगाऊं
कांधे जनेऊ पहनाऊंगी मेरे छोटे गजानन
ठुमक ठुमक चले......

मोदक का में भोग लगाऊं
अगर कपूर जलाऊंगी मेरे छोटे गजानन
ठुमक ठुमक चले.....

सब सखियां मिल मंगल गाए
गजानन को गोद खिलाऊंगी मेरे छोटे गजानन
ठुमक ठुमक चले.....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट