लल्ला जन्म सुन आयी , यशोदा मैया देदो बधाई

banner
लल्ला जन्म सुन आयी , यशोदा मैया देदो बधाई
देदो बधाई मैया देदो बधाई
लल्ला जन्म सुन आयी यसोदा मैया देदो बधाई ॥

हीरे भी देदो मैया मोती भी देदो
नथनी की देदो घड़ाई यसोदा मैया देदो बधाई
लल्ला जन्म सुन आयी यसोदा मैया देदो बधाई ॥

लहंगा भी देदो मैया चुनरी भी देदो
साड़ी की देदो कढ़ाई यसोदा मैया देदो बधाई
लल्ला जन्म सुन आयी यसोदा मैया देदो बधाई ॥

सोना भी देदो मैया चांदी भी देदो
झुमकी की देदो घड़ाई यसोदा मैया देदो बधाई
लल्ला जन्म सुन आयी यसोदा मैया देदे बधाई॥

चन्द्र सखी भज,बाल कृष्ण छवि,
नित नित जाऊँ बलिहारी,यशोदा मैया देदो बधाई ।
लल्ला जन्म सुन आयी यसोदा मैया देदो बधाई ॥

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट