मन चल रे वृन्दावन धाम,राधे राधे गाएंगे

banner
मन चल रे वृन्दावन धाम,राधे राधे गाएंगे,
ओ राधे राधे गाएंगे,राधे राधे गाएंगे,
तेरा कोड़ी लगे न दाम,राधे राधे गाएंगे ||


वृन्दावन में बाँके बिहारी,
ओढ़ के बैठ्यो कांवलिया काली,
तुझे वहीं पे मिले विश्राम,राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,राधे राधे गाएंगे ||


वृन्दावन में यमुना किनारा,
निर्मल शीतल बहती है धारा,
तुझे मिल जाये श्यामा श्याम,राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,राधे राधे गाएंगे ||


श्री निधिवन की शोभा है न्यारी,
हरिदास जू के बांके बिहारी,
तेरे बन जाये बिगड़े काम,राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,राधे राधे गाएंगे ||


पागल का पागलपन देखो,
प्रभु की खातिर तन मन देखो,
देखो बरसानो और नंदगाँव,राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,राधे राधे गाएंगे ||

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट