हमारे दो ही रिश्तेदार,एक हमारी राधा रानी,
दूजे बांके बिहारी सरकार,हमारे दो ही रिश्तेदार,

सेठ हमारे बांके बिहारी,सेठानी वृषभानु दुलारी,
जो कोई जपता राधे राधे,वो हो जाये भव से पार,
हमारे दो ही रिश्तेदार,

ममतामयी है राधिका रानी,हर बात श्याम ने इनकी मानी,
राधा नाम की जड़ी बूटी से ,होते यहां उपचार,
हमारे दो ही रिश्तेदार,

न कोई चिंता न कोई टेंशन,राधा नाम है दिल में मेंशन,
भरी सभा में कह सकते हैं,आई लव यू सरकार ,
हमारे दो ही रिश्तेदार

चाहे जो आनन्द में रहना मान लो सब संतन का कहना
हर पल है आनन्द बरसता अनोखा है ये दरबार
हमारे दो ही रिश्तेदार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट