मेरे दिल की पतंग कट गयी डोर सांवरे के हाथ लग गयी

banner मेरे दिल की पतंग कट गयी डोर सांवरे के हाथ लग गयी
मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया
मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया

सांवरे सलोने से जो पेंच लड़ाया था
पेच लड़ा के मैं तो बड़ा घबराया था
मेरी डोर जाने कैसे फंस गयी सांवरे के हाथ लग गयी
मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया
मुरली वाला लूट ले गया
श्याम प्यारा लूट ले गया

काट दी पतंग मेरी प्रेम की डोरी से
डोर में फसाई डोर सांवरे ने चोरी से
छलिये की चाल चल गयी डोर सांवरे के हाथ लग गयी
मुरली वाला लूट ले गया श्याम प्यारा लूट ले गया
मुरली वाला लूट ले गया
श्याम प्यारा लूट ले गया

अच्छा हुआ लूट के जो ले गया कन्हैया
वरना तो लूट लेती इसे सारी दुनिया
मुझे श्याम की शरण मिल गयी डोर सांवरे के हाथ लग गयी
मुरली वाला लूट ले गया की श्याम प्यारा लूट लेगया
मुरली वाला लूट ले गया
श्याम प्यारा लूट ले गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट