बजाओ राधा नाम की ताली

banner
सब के संकट दूर करेंगी, यह बरसाने वाली,
बजाओ राधा नाम की ताली ।

श्रृष्टि का आधार हैं राधा, करुणामयी सरकार हैं राधा,
राधा नाम है जिस रसना पर, उस ने भक्ति पा ली ।
बजाओ राधा नाम की ताली ॥



प्रेम सुधा बरसाने वाली, करुणा रस छलकाने वाली,
तन मन शीतल कर जीवन में, भर देंगी खुशहाली ।
बजाओ राधा नाम की ताली ॥



कृपा दृष्टि जिस पर कर देतीं, जीवन में खुशियां भर देतीं,
वन उपवन फूल खिलें और महकें डाली डाली ।
बजाओ राधा नाम की ताली ॥

ओर कोई फिर चाह करे क्यूँ, दुनिया की परवाह करे क्यूँ,
सांवरिया की स्वामिनी खुद जब भक्तों की रखवाली ।
बजाओ राधा नाम की ताली ॥

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट