सावन में झूला झूल रहें, राधे संग कुञ्ज बिहारी

सावन में झूला झूल रहें, राधे संग कुञ्ज बिहारी,
राधे संग रसिक बिहारी, राधे संग नित्य बिहारी,


For bhajan kirtan videos click me

मोर मुकुट कानन में कुंडल, रूप निहारत सब बृज मण्डल,
कर दर्शन सुध बुध भूल रहे, राधे संग कुञ्ज बिहारी,

banner खड़ो मनसुखा लेकर सोट्टा, सखियाँ दे रहीं लंबे झोटा,
और बादल काले झूल रहे, राधे संग कुंज बिहारी,


कूक रहीं हैं कोयल काली, लता पता छाईं हरियाली,
महक़ कदम संग फूल रहे, राधे संग कुंज बिहारी,


प्रेमी बृज लागे मनभावन, रिमझिम रिमझिम बरसे सावन,
बर कालिंदी संग झूल रहे, राधे संग कुंज बिहारी,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट