Ganesh ji
https://youtube.com/@lyricsbhajankirtan
For video click me
भारी जितने हैं देव गणपति जी
भार उतना ही हल्का है इनका
कि चूहे भी भार इनका सह लेते हैं
गजानन जितने देव बड़े हैं
वाहन उतना ही छोटा सा रखते
गणाध्यक्ष प्रथम पूज्य सब देवों में है
बस दुर्बा में हीे खुश होकर के
कुसुमित सा जीवन कर देते हैं।
अंक में गौरी मां के सजते हैं लाड़ले
षडानन जी के प्यारे अनुज गजानन हैं
देवों के देव केे ह्रदय कोे प्यारे हैं
रिद्धि और सिद्धि से जीवन भर देते हैं
एकदंत को ना कोई दोहरी सी बात भाये
कारजों को सारे मंगल कर देते हैं
अंधियारे सारे विघ्न हरते विघ्नहर्ता
उगता सफलता का भानु दे देते हैं।।
©श्वेता मोदी अग्रवाल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें