वृन्दावन के ओ बाँके बिहारी,हमसे परदा करो ना मुरारी

वृन्दावन के ओ बाँके बिहारी,हमसे परदा करो ना मुरारी।
banner
हम तुम्हारे पराये नहीं हैं,गैर के दर पे आये नहीं है,
हम तुम्हारे पुराने पुजारी,हम तुम्हारे पुराने पुजारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी,वृन्दावन के ओ बांके बिहारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी,



हरिदास के राज दुलारे,नन्द यशोदा की आँखों के तारे,
राधा जू के साँवरे गिरधारी,राधा जू के साँवरे गिरधारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी,वृन्दावन के ओ बांके बिहारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी,

बंद कमरों में रुक ना सकोगे,लाख पर्दो में छुप ना सकोगे,
तुमहो जौहर और हम हैं व्यापारी,तुमहो जौहर और हम हैं व्यापारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी,वृन्दावन के ओ बांके बिहारी,
हमसे पर्दा करो ना मुरारी,


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट